फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Diet prepared question papers of science subject for board

Tehri News: डायट ने बनाए बोर्ड के लिए विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र

Mon, 20 Jan 2025 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 20 Jan 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Diet prepared question papers of science subject for board
नई टिहरी। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) उत्तराखंड देहरादून की ओर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) टिहरी को इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान और हाईस्कूल स्तर के विज्ञान विषय के उत्कृष्ठता संस्थान केंद्र के रूप में स्थापित किया है। संस्थान ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारियों के लिए विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र तैयार किए हैं।
विज्ञापन


डायट की प्राचार्य हेमलता भट्ट ने बताया कि एनसीईआरटी के विज्ञान विषयों का उत्कृष्ठता संस्थान केंद्र बनाए जाने का मुख्य उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं के छात्रों को लाभ पहुंचाना है। संस्थान में प्रत्येक वर्ष विज्ञान विषयों के शिक्षकों की कार्यशाला में शिक्षण अधिगम सामग्री का विकास किया जाएगा। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के परिणामों में गुणात्मक सुधार के लिए डायट में विज्ञान विषयों के विशेषज्ञों की सहायता से 12वीं के भौतिक विज्ञान व हाईस्कूल विज्ञान विषय के 7-7 आदर्श प्रश्नपत्र हल करने सहित तैयार कर प्रिंट किए गए हैं।
विज्ञापन

तैयार आदर्श प्रश्नपत्रों की प्रतियां जिले के सभी माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं की बोर्ड परीक्षा की पूर्व तैयारियां भेज दी गई है। बताया कि इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र डॉ़ मनवीर सिंह नेगी व हाईस्कूल विज्ञान विषय के आदर्श प्रश्नपत्र डॉ़ वीर सिंह रावत के समन्वयन से तैयार किए गए हैं। संस्थान केंद्र में तैयार प्रश्नपत्र एससीईआरटी उत्तराखंड की वेबसाइट पर भी परिषद द्वारा अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जारी-मुनेंद्र नेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed