फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dharamshala will be built in Sem Nagaraja temple at a cost of 24 lakhs

Tehri News: सेम नागराजा मंदिर में 24 लाख की लागत से बनेगी धर्मशाला

Wed, 09 Oct 2024 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 09 Oct 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
Dharamshala will be built in Sem Nagaraja temple at a cost of 24 lakhs
नई टिहरी। सेम नागराजा मंदिर समिति की बैठक मंदिर समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंदिर समिति की ओर से पुरानी धर्मशाला की जगह नई के निर्माण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


सेम नागराजा मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि हाल ही सेम नागराज मंदिर में धर्मशाला निर्माण के लिए जिला योजना से लगभग 24 लाख रुपये स्वीकृत हुई है। कहा कि मंदिर में बनी पुरानी धर्मशाला की जर्जर हालत हो गई थी, जिसे तोड़कर उसी स्थान पर नई धर्मशाला का निर्माण किए जाएगा। मंदिर समिति की ओर से लंबे समय से नई धर्मशाला बनाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

बैठक में नई धर्मशाला निर्माण लिए के बजट जारी करने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष और समिति के सदस्यों ने जिले प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का आभार जताया है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव तैयार किए गया कि कोई व्यक्ति मंदिर परिसर के भीतर व आसपास अतिक्रमण करता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ मंदिर समिति कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर समिति प्रबंधक विजय पोखरियाल, सचिव अजय रावत, कमल चंद रमोला, महावीर भंडारी, प्रदीप मटियाल, नरेंद्र दत्त सेमवाल, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, भूपेंद्र दत्त सेमवाल,मोहन डबराल, गजेंद्र रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed