फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demonstration in Tehsil to remove bio medical waste plant

Tehri News: बायो मेडिकल वेस्टेज प्लांट हटाने के लिए तहसील में प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Tehsil to remove bio medical waste plant

विज्ञापन
कोडारना क्षेत्र में स्थापित बायो मेडिकल वेस्टेज प्लांट हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बायो मेडिकल वेस्टेज प्लांट से प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है। प्लांट से निकलने वाले धुएं के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा गया।



कांग्रेस के देवप्रयाग जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल और महिला जिलाध्यक्ष सुमन नैथाणी के नेतृत्व में कोडारना के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल प्लांट के विरोध में तहसील परिसर में पहुंचा। प्लांट न हटाए जाने के विरोध में उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


बाद में तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए बताया कि कोडारना में वर्ष 2021 में लगे बायो मेडिकल वेस्टेज प्लांट से प्रदूषित धुएं के कारण ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। प्लांट के समीप पीने के पानी की टंकी लगी है। जिसका पानी भी प्रदूषित हो रहा है। बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने संबंधित परेशानियां से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने उक्त प्लांट को एक सप्ताह के भीतर शासन-प्रशासन ने बंद करने या फिर अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग की है। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।


इस मौके पर कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील आर्य, नवीन कोठारी, अनिल रावत, सरस्वती जोशी, अंशुल त्यागी, भगवान सिंह नेगी, महेंद्र भट्ट, करतार सिंह नेगी, आशीष भट्ट, अनीता, ममता, विमला, पुष्पा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed