फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demonstration against rigging in the tender process

टेंडर प्रक्रिया में धांधली के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 02 Nov 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against rigging in the tender process
नई टिहरी के बौराड़ी में जल निगम एसई कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। - फोटो : NEW TEHRI
टेंडर प्रक्रिया में धांधली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी जल जीवन मिशन के टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं अपना रहे हैं। अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में बदलाव कर रहे हैं। टेंडरों का प्रकाशन सर्वाधिक प्रसार वाले स्थानीय समाचार पत्रों में करने के बजाय ऐसे समाचार पत्रों में कर रहे हैं, जो आम लोग की पहुंच से दूर है।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में र्साइं चौक में एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता बौराड़ी कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन किया। हालांकि कार्यालय में अधीक्षण अभियंता नहीं मिले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत नरेंद्रनगर ब्लॉक के घंटाकर्ण पेयजल योजना पर कुछ प्रस्ताव स्वीकृत किए गए थे, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कार्यों की निविदाएं गुपचुप तरीके से प्रकाशित की। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में हिमांशु बिजल्वाण, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, आशा रावत, सभासद सतीश चमोली, राजेंद्र डोभाल, लखवीर चौहान, मुर्शरफ अली, गोविंद रतूड़ी, खुशीलाल, मान सिंह रौतेला, संतोष आर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed