फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand to start operation of ITI

आईटीआई का संचालन शुरू करने की मांग

Sun, 09 Jan 2022 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Demand to start operation of ITI
कंडीसौड़ आईटीआई का संचालन शुरू करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सेवा शुरू करने की मांग को लेकर भाजपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो साल पहले करोड़ों की लागत से आईटीआई भवन बनकर तैयार हो गया है, लेकिन आईटीआई का संचालन शुरू नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए 75 किमी दूर चंबा या नई टिहरी जाना पड़ रहा है। टिहरी बांध प्रभावित गमरी पट्टी से कंडीसौड़ क्षेत्र में आवागमन के लिए छाम बैल्डोगी में पुल निर्माण करने की मांग की। सीएम को बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की तैनाती तो कर दी गई है, लेकिन एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सेवा शुरू न होने के कारण लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र खंडूरी व बुद्धि सिंह गुसाईं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed