फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand from the government to solve the problems

सरकार से की समस्याओं के निराकरण की मांग

Wed, 08 Sep 2021 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Demand from the government to solve the problems
उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति से जुड़े कर्मियों ने गेट मीटिंग कर सरकार से समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को समन्वय समिति के मुख्य संयोजक बदरी प्रसाद सकलानी, जगत लाल डोगरा और राजीव नेगी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों ने गेट मीटिंग कर सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने 10, 16, 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति, गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर करने, पदोन्नति में शिथिलिकरण, पुरानी पेंशन बहाल करने, चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को वाहन भत्ता समेत 18 सूत्री समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस मौके पर अशोक डोभाल, सतवीर पुंडीर, महावीर रावत, आशीष रावत, राज किशोर, भीमचंद, यशपाल, रविंद्र, मनोज, पवनेश, विक्रम, किरण, नरेंद्र, प्रताप आदि मौजूद थे। कंडीसौड़ में भी समन्वय समिति से जुड़े कर्मियों ने गेट मीटिंग कर जन जागरण अभियान को और तेज करने पर जोर दिया। इस मौके पर मुख्य संयोजक प्रताप सिंह चौहान, योगेश कुमार, वीरेंद्र मियां, दर्शन लाल, सुशील भट्ट, अरविंद गोस्वामी, प्रदीप रावत, सतपाल चौहान, पुष्पा चौहान, कृष्ण भरती और निर्मला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed