{"_id":"68c8163830f64fef55038fa3","slug":"demand-for-transfer-of-headmistress-from-primary-school-genwali-paw-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-114645-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: प्राथमिक स्कूल गेंवली पाव से प्रधानाध्यापिका के स्थानांतरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: प्राथमिक स्कूल गेंवली पाव से प्रधानाध्यापिका के स्थानांतरण की मांग
Mon, 15 Sep 2025 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 15 Sep 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनती डीएम। स्रोत सूचना विभाग
जनता दर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्या ने उठाया मुद्दाबेटे के इलाज के लिए सीएम राहत कोष से आर्थिक मदद की गुहार लगाई
नई टिहरी। जिला सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने पुनर्वास, लोनिवि, नगर पालिका, शिक्षा विभाग और आपदा से संबंधित समस्याएं दर्ज कराई। गेंवली पाव की क्षेत्र पंचायत सदस्य ने प्राथमिक स्कूल में कार्यरत प्रधानाध्यापिका का स्थानांतरण की मांग की।
सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में कंडीसौड़ बरवाल गांव के त्रेपन सिंह चौहान ने अपने पुत्र की बीमारी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता की मांग की है। गेंवली गांव के रमेश सिंह कुमाई ने खाल नामे तोक से ग्वाड़ तक क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की।
गेंवली पाव की क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी ने प्राथमिक स्कूल में कार्यरत प्रधानाध्यापिका का स्थानांतरण करने की मांग की। रौलाकोट के धर्म सिंह ने बताया कि भू-माफिया मुकेश गुसाईं और दिनेश सिंह ने उनकी जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम कर दी है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
ग्राम बरनू के सुरेंद्र सिंह ने गांव और स्कूल के क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की। प्रतापनगर के ग्राम देवल निवासी देवराज शाह ने बताया कि लंबगांव-प्रतापनगर मोटर मार्ग के पीलानीधार देवल ओणेश्वर मार्ग कटिंग के दौरान उनके घर का आंगन क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन लोनिवि ने अभी तक सुरक्षा दीवार नहीं लगाई है। इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, प्रशिक्षू आईएएस स्नेहिल, एडीएम अवधेश कुमार, एसडीएम संदीप कुमार आदि मौजूद थे।