फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand for compensation of affected farms

प्रभावित खेतों का मुआवजा देने की मांग

Mon, 30 Aug 2021 07:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Demand for compensation of affected farms
प्रतापनगर ब्लॉक के कंडियालगांव की जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल ने डीएम को ज्ञापन भेजकर उपली रमोली क्षेत्र में गत माह नागुडा गदेरे में आई आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दिनों बारिश के दौरान नागुडा गदेरे का जलस्तर बढ़ने से उपली रमोली के दीनगांव, हेरवाल गांव, ओनाल गांव, मोहल्या, बैल्डोगी गांव के ग्रामीणों की सिंचित खेती को भारी नुकसान पहुंचा था। खेतों में भारी मात्रा में मलबा जमा हुआ है। सार्वजनिक गूलों, रास्तों और पेयजल योजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। राजस्व विभाग से नुकसान का सर्वे कर प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने और क्षतिग्रस्त रास्तों और सिंचाई गूलों की मरम्मत करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed