फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dead body of a young man found lying in the mud with a bike

बाइक के साथ गदेरे में पड़ा मिला युवक का शव

Thu, 13 Jan 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found lying in the mud with a bike
थत्यूड़-ढाणा मोटर मार्ग में बेलघर पुल के पास बेलघर गदेरे में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव के साथ ही गदेरे में बाइक भी पड़ी मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 8.30 के लगभग थत्यूड़ के लोगों ने बेलघर गदेरे में एक बाइक गिरी हुई देखी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची तो वहां बाइक के पास शव भी पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने ट्रेसिंग शुरू की। मृतक युवक की शिनाख्त नरेश कोहली (25) पुत्र बलवीर कोहली ग्राम कोट चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष मनीष नेगी ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों से दूरभाष पर संपर्क किया गया। परिजनों ने बताया कि नरेश फोटोग्राफर है। वह बीते दिन थत्यूड़ एक बुकिंग में गया हुआ था। शाम को उसे घर लौटना था, जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन फोन पर संपर्क करते रहे, लेकिन उनका संपर्क नहीं हो पाया। थानाध्यक्ष का कहना है कि हो सकता है कि रात में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई हो। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed