फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dam will affect hunger strike for rehabilitation

पुनर्वास के लिए बांध प्रभावित करेंगे भूख हड़ताल

Sun, 02 Jan 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Dam will affect hunger strike for rehabilitation
भूखंड आवंटन करने, पात्रता निर्धारण 2021 के आधार पर करने, टीएचडीसी में प्रभावितों को स्थायी रोजगार देने समेत अन्य मांगों को लेकर टिहरी बांध प्रभावित रौलाकोट, भल्डियाना और गडोली गांव के लोग रविवार को 55वें दिन भी धरने पर डटे रहे। 12 जनवरी तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रौलाकोट, भल्डियाना और गडोली गांव के लोग उक्त मांगों को लेकर 10 नवंबर से गणेश चौक बौराड़ी में प्रतिदिन धरना कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे है। धरना स्थल पर हुई बैठक में बांध प्रभावितों ने कहा कि टिहरी झील के कारण हो रहे भूस्खलन के कारण वे जर्जर घरों पर रहने को मजबूर है। पुनर्वास सहित अन्य मांगों के निराकरण की वे सीएम से लेकर पुनर्वास निदेशक और टीएचडीसी से गुहार लगाते आ रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर समस्या समाधान के नाम पर सिर्फ कोरे आश्वास दिए जा रहे हैं। संगठन के संरक्षक सागर भंडारी ने बताया कि डीएम/पुनर्वास निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने विधानसभा चुनाव अचार संहिता लागू होने से पूर्व लॉटरी प्रक्रिया शुरू कर भूमि आवंटन का आश्वासन दिया है। यदि 12 जनवरी तक भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो वे भूख हड़ताल शुरू करेंगे। धरना देने वालों में सब्बल सिंह धनाई, युद्धवीर सिंह बिष्ट, रूशना देवी, मोला देवी, देवकी देवी, सोनी देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed