{"_id":"604f97f38ebc3edbf0322166","slug":"cultural-programs-celebrated-in-the-students-union-ceremony-new-tehri-news-drn373755190","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ समारोह में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ समारोह में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन
बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमरा केमर के वार्षिक छात्रसंघ समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने लोक गीत, नृत्य, कविता पाठ की प्रस्तुति दी। लोक गायिका निधि राणा, ममता पंवार, नीतीश भंडारी ,गणेश लसियाल ने भी प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने छात्रसंघ समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और नशे से दूर करने की अपील की। छात्रसंघ पदाधिकारियों की मांग पर उन्होंने महाविद्यालय में बालिका शौचालय के लिए 10 लाख देने, गेट पर प्रतीक्षालय निर्माण, खेल मैदान में रेलिंग निर्माण की घोषणा की। इससे पहले महाविद्यालय परिसर में विधायक निधि से निर्मित अतिरिक्त कक्ष-कक्षा का लोकार्पण भाजपा मंडल अध्यक्ष राम कुमार सिंह कठैत ने किया।
अध्यक्षता प्राचार्य डा. शिवदयाल जोशी ने किया। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष अंजली चौहान, उपाध्यक्ष उर्मिला नेगी, महासचिव नरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष पैन्यूली, सिमरन खंडूड़ी, पूनम बिष्ट, पूजा बिष्ट, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, ओमप्रकाश भुजवान, सुनीता भुजवान, प्रताप सजवाण, मनोज रमोला, अनूप बिष्ट उपस्थित रहे।