{"_id":"22902fc4eeab1215f242a06f486bd035","slug":"woman-committed-suicide-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Wed, 03 Jun 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखणीधार ब्लॉक की एक महिला ने फांसी पर लटकर कर जान दे दी। मायके पक्ष की ओर से मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। छोलगांव निवासी प्रमोद बिष्ट की पत्नी मनीषा (24) ने मंगलवार अपराह्न दो बजे अपने घर के कमरे में पंखे की कुंडी पर चुन्नी पर लटकर कर फांसी लगा दी।
विज्ञापन
उस वक्त परिजन खेतों काम करने गए हुए थे। उसका पति जब घर पहुंचा, तो कमरे में फांसी पर मनीषा लटकी हुई थी। आसपास के लोग भी वहां पहुंचे। ससुराल पक्ष की ओर से मायके वालों को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
स्वाडी निवासी मृतका के पिता त्रिलोक सिंह छोलगांव पहुंचे। उन्होंने दहेज के लिए बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
तहरीर में उन्होंने कहा है कि मनीषा की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। तब से उसका पति, सास और ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। विवाहिता का डेढ़ साल का एक बच्चा है।
पति हरियाणा होटल में नौकरी करता है और इन दिनों घर आया हुआ है। ढुंगीधार चौकी प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि मृतका के पास से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है।
उसके पिता की तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।