फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   परचून की दुकान से 80 हजार ले उड़े चोर

परचून की दुकान से 80 हजार ले उड़े चोर

Mon, 18 Mar 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
परचून की दुकान से 80 हजार ले उड़े चोर
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के मुख्य बाजार थत्यूड़ में बीती रात को चोर एक परचून की दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार की नकदी ले उड़े। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाजार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पांच सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, लेकिन चोरों की तस्वीर उसमें कैद नहीं हो पाई। व्यापारियों ने पुलिस से सीसीटीवी कैमरों की संख्या और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

बाजार में महावीर सिंह सजवाण की परचून की दुकान है। रात को वह दुकान बंद करके वे घर चले गए थे। गल्ले में उन्होंने 80 हजार रखे थे। रात में चोर दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर वहां रखी नकदी उड़ा ले गए, जब दुकानदार सुबह पहुंचा तो वहां पीछे का दरवाजा टूटा हुआ देखकर वे हैरान रह गए। सूचना पर थानाध्यक्ष किशन टम्टा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सजवाण, महामंत्री सुनील भट्ट व क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रवीर पंडित ने शीघ्र ही चोरी का खुलासा करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed