फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   वाहन चालक के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज

वाहन चालक के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Aug 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
वाहन चालक के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। लोनिवि प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता योगेश कुमार ने एक वाहन चालक पर सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लंबगांव-कोटालगांव-चमियाला मोटर राज राजेश्वरी मंदिर के समीप यातायात के लिए बंद हो गया था। एक अगस्त को सड़क मरम्मत के दौरान एक पत्थर तिनवालगांव निवासी वाहन चालक यशपाल सिंह राणा पुत्र दलेब सिंह के वाहन पर टकरा गया था, जिस पर वाहन चालक और सहायक अभियंता के बीच कहासुनी हो गई थी। सहायक अभियंता योगेश कुमार की ओर से थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने यशपाल सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में व्यवधान करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मार्ग बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को मार्ग पर वाहन ले जाने के लिए मना किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed