फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया

जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया

Sat, 21 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया
नरेंद्रनगर (टिहरी)। चंबा निवासी एक व्यक्ति ने ऑल वेदर रोड कटिंग के कार्य में लगे तीन लोगों पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डडुर निवासी सूरत सिंह नेगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार रात को ऋषिकेश से अपने गांव डडुर चंबा आ रहे थे। आगर गांव के पास आरोपी सड़क खोलने को लेकर एक वाहन चालक से भिड़ रहा था। वह बीच-बचाव करने गया, तो सड़क निर्माण कार्य में लगे एक व्यक्ति ने रिवाल्वर निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इससे घबरा कर उन्होंने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें डडुर तक छुड़वाया।
विज्ञापन

सूरत सिंह ने सड़क निर्माण कार्य में लगे गुरुबख्श सिंह निवासी आनंदपुर साहिब वार्ड नंबर चार जिला संगरूर पंजाब, गुरविंदर जीत सिंह निवासी बहिद जाटन होशियारपुर पंजाब और स्वर्ण कुमार, वार्ड नंबर पांच आनंदपुर रोपड़ पंजाब के खिलाफ नरेंद्रनगर थाना पुलिस में गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी थानाध्यक्ष टिकम सिंह चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम धमादा और पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने सड़क निर्माण कार्य में लगे लोगों का पुलिस सत्यापन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed