फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पत्नी का हत्यारोपी आठ साल बाद हुआ गिरफ्तार

पत्नी का हत्यारोपी आठ साल बाद हुआ गिरफ्तार

Thu, 22 Feb 2018 10:57 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
पत्नी का हत्यारोपी आठ साल बाद हुआ गिरफ्तार
चंबा (टिहरी)। पत्नी की हत्या करने के बाद आठ साल से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी बिमला गुंज्याल ने 25 सौ रुपये नकद पुरस्कार दिया है। इस बीच आरोपी ने उड़ीसा में दूसरी शादी कर ली थी।
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक के क्यूलागी गांव की पुष्पा देवी पत्नी स्व. पदम सिंह ने 28 मार्च 2012 को चंबा थाने में अपनी बेटी अनीता की दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर में उन्होंने बताया था कि बेटी की शादी पटूडी गांव निवासी राय सिंह कैंतुरा के बेटे शीशपाल के साथ हुई थी। बेटी का पति शीशपाल, देवर टीटू और ससुर राय सिंह उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। आरोप था कि 22 मार्च 2012 को बेटी के पति, देवर और ससुर ने उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया था, लेकिन घटना के बाद अनीता का पति शीशपाल सिंह फरार हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या के आरोप में देवर टीटू और ससुर राय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जिला जज के आदेश पर देवर टीटू जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। पिता को सात साल की कारावास की सजा सुनाई गई थी, जो जमानत पर रिहा है। चंबा थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बीते दिन उन्हें मुखवीर से सूचना मिली थी कि शीशपाल अपने गांव की एक शादी में आया हुआ है, जो बारात में नकोट गांव गया हुआ है। पुलिस ने बीती रात को दबिश देकर बारात के लौटते समय आरोपी शीशपाल को भंडार गांव के समीप धर दबोच लिया। थानाध्यक्ष चौहान ने बताया कि आरोपी शीशपाल (38) को बृहस्पतिवार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेें जेल भेज दिया गया है। फरारी के बाद आरोपी पंजाब और उड़ीसा होटल में नौकरी करता था। इस दौरान उसने उड़ीसा में दूसरी शादी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed