{"_id":"5a8efa8c4f1c1b410b8ba7ad","slug":"151931991014-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन कारोबारियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन कारोबारियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग (टिहरी)। क्षेत्र में आए दिन रेत, बजरी और पत्थर चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसते हुए तहसील प्रशासन ने अवैध खनन कर सामान ले जा रहे दो वाहनों का चालान काटा। दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार को तहसीलदार जेएस राणा ने रेत, बजरी और पत्थर ढो रहे वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। इस दौरान अगलाड़ से कैंपटी की तरफ रेत लेकर जा रहे पिकअप को चेकिंग के लिए रोका तो उनके पास रवाना नहीं मिला। अवैध रूप से रेत ले जाने के आरोप में तहसीलदार ने वाहन स्वामी सुरेंद्र सिंह ग्राम जेठू की कांडी मल्ली, उमंग सिंह निवासी भेडियाणा का चालान काटकर दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। तहसीलदार ने बताया कि दोनों वाहन स्वामियों के खिलाफ उत्तराखंड खनन परिहार अधिनियम के तहत कार्रवाई करने को एसडीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है। ब्यूरो