{"_id":"5a2d65444f1c1b4c528b89a5","slug":"15129246218-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से ठगी का आरोपी दस साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से ठगी का आरोपी दस साल बाद गिरफ्तार
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। दस साल के लंबे इंतजार के बाद नगर क्षेत्र में फर्जी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के नाम पर एक व्यापारी को चूना लगाने वाले आरोपी को पकड़ने में थाना पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने लाखों की धोखाधड़ी करने वाले एक हजार रुपये के ईनामी ठग को उत्तर प्रदेश के कन्नौज से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
नगर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के एक गिरोह ने 2007 में ग्रामोद्योग सेवा संस्थान खोलकर धरासू रोड स्थित एक व्यापारी से दो लाख 76 हजार 340 रुपये ठग लिए थे। गिरोह के सदस्य ऋण देने के नाम पर व्यापारियों से पैसा जमा करवाता था। जब तक व्यापारी को सच्चाई का पता चला तब तक आरोपी नगर से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना चंबा में मुकदमा दर्ज कराया था । 27 जनवरी 2010 को सीजेएम कोर्ट ने तीन आरोपियों के विरुद्ध वारंट जारी किया था। बीते दिन पुलिस को सूचना मिली की मामले का एक आरोपी कन्नौज में देखा गया है, जिस पर थाना पुलिस टीम ने आरोपी नमो नारायण मिश्रा निवासी भतौली, जिला कन्नौज को बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस की टीम ने आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।