{"_id":"11aee37af7de62735ac0dd873cb48de0","slug":"crack-gate-of-jewellary-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का शटर तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी
नैनबाग (टिहरी)
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात चोरों ने यहां एक ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिये। जयवीर सिंह पंवार की यहां मुख्य बाजार में ज्वैलर्स की दुकान है। सोमवार की सुबह चोरी का पता चला। चोरी हुए जेवरात की कीमत तीन लाख बताई जा रही है। सूचना पर कैंपटी थाने से प्रभारी पीसी गुसाईं मौके पर पहुंचे। दुकान स्वामी ने उन्हें चोरी हुए आभूषणों की जानकारी देते हुए तहरीर दी। प्रभारी गुसाईं ने कहा कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन