फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Consumers demonstrated outside the bank

उपभोक्ताओं ने बैंक के बाहर किया प्रदर्शन

Mon, 13 Jul 2020 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Consumers demonstrated outside the bank
एसबीआई चमियाला की लचर सेवाओं के विरोध में सोमवार को स्थानीय लोगों ने बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक माह से एटीएम बंद पड़ा है। पास बुक में इंट्री नहीं हो पा रही है। बैंक के शाखा प्रबंधक ने 15 दिन में सभी सेवाएं चाक-चौबंद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार बैंक में दो दिन अवकाश रहने के बाद सोमवार को जैसे ही सुबह 10 बजे बैंक खुला उपभोक्ताओं की वहां भारी भीड़ जमा हो गई। एटीएम खराब होने के कारण उपभोक्ता धनराशि नहीं निकाल पाए। प्रिंटर खराब होने के कारण पास बुक में भी इंट्री नहीं हो पाई। उपभोक्ताओं ने कहा कि पिछले एक माह से एटीएम और प्रिंटर खराब है, जिससे उन्हें बैंक से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। विरोध स्वरूप उन्होंने बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। शाखा प्रबंधक उमेश चंद्र जोशी ने नाराज उपभोक्ताओं को बताया कि समस्या के संबंध में वे उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। प्रदर्शनकारियों में संगठन के अध्यक्ष दिनेश भाजनियाल, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र रावत, राजीव कुमार, विक्रम लाल, सावित्री देवी, उदय सिंह नेगी, राजमोहन नेगी, कविता देवी, महावीर चमियाल, विकास, अमरेंद्र सिंह, संदीप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed