फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Construction work on the Jagdhar substation has not started even after six months.

Tehri News: जगधार उपकेंद्र का निर्माण कार्य छह माह बाद भी नहीं हुआ शुरू

Fri, 26 Jun 2026 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 26 Jun 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Construction work on the Jagdhar substation has not started even after six months.
79 लाख की लागत से जगधार गांव में बनेगा स्वास्थ्य विभाग उपकेंद्र
विज्ञापन

जगधार उपकेंद्र का निर्माण कार्य छह माह बाद भी नहीं हुआ शुरू79 लाख की लागत से जगधार गांव में बनेगा स्वास्थ्य विभाग उपकेंद्र
नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के जगधार गांव में करीब 79 लाख की लागत से स्वास्थ्य विभाग का बनने वाला उपकेंद्र का भवन निर्माण छह माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। उपकेंद्र न बनने से क्षेत्र के लोगों में गहरा रोष बना है।
जगधार गांव में बनने वाले स्वास्थ्य उप केंद्र के निर्माण के लिए दिसंबर माह में सिंचाई विभाग टिहरी ने निविदा प्रक्रिया आमंत्रित की थी। लेकिन छह माह से अधिक समय गुजरने के बाद भी भवन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। क्षेत्र के ग्रामीणों को उम्मीद थी उपकेंद्र बनने विशेषकर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को केंद्र पर जांच और टीकाकरण की सुविधा घर भी मिलेगी लेकिन अभी तक उपकेंद्र निर्माण के नाम कुछ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जांच और टीकाकरण के लिए गर्भवती महिलाओं को चंबा और जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। जिससे समय और आर्थिक संसाधनों का अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ता। जगधार गांव प्रस्तावित उप केंद्र का समय पर निर्माण हो जाता तो ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारियों के उपचार इधर उधर नहीं भटकना पड़ता। क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द उपकेंद्र का निर्माण की गुहार लगाई है। सीएमओ डॉ़ श्याम विजय ने बताया स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन निर्माण कार्य शुरू करने के संबंध में सिंचाई विभाग को पूर्व में अवगत करवाया गया था। विभागीय अधिकारियों ने उपकेंद्र के निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मामले में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रदीप नेगी ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों के चलते उपकेंद्र के निर्माण कुछ देरी हो गई है। हाल ही में उपकेंद्र के भवन निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अगले दस दिनों के भीतर उपकेंद्र के निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed