फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Construction work of Rehi-Ghuttu drinking water scheme is suspended

Tehri News: रीही-घुत्तु पेयजल योजना का निर्माण कार्य लटका

Sun, 03 Nov 2024 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 03 Nov 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
Construction work of Rehi-Ghuttu drinking water scheme is suspended
नई टिहरी। नागरिक मंच ने रीही-घुत्तु पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू न करने पर गहरी नाराजगी जताई है। कहा कि जिला मुख्यालय नई टिहरी और आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के लोग टिहरी बांध की झील का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से शीघ्र रीह-घुत्तु पेयजल योजना पर कार्य शुरू करने की मांग दोहराई है।
विज्ञापन


सामुदायिक मिलन केंद्र बौराड़ी में नागरिक मंच ने बैठक कर नगर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल ने कहा कि रीह-घुत्तु पेयजल योजना बनाने को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री घोषणा भी कर चुके हैं, लेकिन योजना फाइलों से आगे नहीं बढ़ पा रही है। रीही-घुत्तु पेयजल योजना का निर्माण होने तक नगरवासियों के लिए शुद्ध पेयजल के लिए डाइजर, छमुंड और आंचल डेयरी के गदेरे से ट्यूबवेल लगाकर पीने योग्य पानी की सप्लाई की जाए।
विज्ञापन

बांध प्रभावितों को निशुल्क पानी की सुविधा देने, बस अड्डे के समीप एआरटीओ कार्यालय का निर्माण शुरू करने, भवन निर्माण सहायता से छूटे बौराड़ी के 41 परिवारों को तत्काल भवन निर्माण सहायता देने, बांध प्रभावित छूटे परिवारों का शीघ्र विस्थापन की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि अभी बांध विस्थापित और प्रभावित परिवारों के 159 मामले न्यायालय में लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामलों के निस्तारण के लिए बंद पड़े ग्रेवांस सेल को दोबारा से शुरू किया जाए। बौराड़ी स्टेडियम के पास अवैध रूप से लगाई जा रही ठेली-फड़ों को हटाने, नगर की आंतरिक सड़कों की मरम्मत पूरी गुणवत्ता के साथ करने की मांग उठाई गई। बैठक में मंच के संरक्षक सीपी डबराल, चतर सिंह चौहान, कमल सिंह महर, नरोत्तम दत्त जखमोला, डॉ़ यूएस नेगी, कर्म सिंह तोपवाल, किशोरी लाल चमोली, हुकम सिंह कुट्टी, पीडी नौटियाल, गुरुदत्त डोभाल, भरत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed