{"_id":"6720e84aa8e35bddb7007bee","slug":"construction-work-of-arto-office-should-be-started-tehri-news-c-50-1-nth1001-109466-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: एआरटीओ कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: एआरटीओ कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू किया जाए
Tue, 29 Oct 2024 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 29 Oct 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
नागरिक मंच ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
नई टिहरी। नागरिक मंच ने बौराड़ी बस अड्डे के समीप एआरटीओ कार्यालय के लिए आवंटित भूमि पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से एआरटीओ कार्यालय का निर्माण शुरू करने की मांग की है। उन्होंने मुख्य सचिव उत्तराखंड की ओर से जारी पत्र को डीएम को सौंपा।
नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल ने बताया कि मंच के सदस्य लंबे समय से एआरटीओ कार्यालय को जिला मुख्यालय से अन्यत्र स्थानांतरण करने का विरोध कर रहे थे। इस संबंध में मंच के सदस्यों की ओर से पूर्व में कई बार डीएम और शासन स्तर पर पत्राचार किया गया। मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव उत्तराखंड की ओर से बीते 25 अक्तूबर को नागरिक मंच को भेजे पत्र में उन्होंने डीएम / पुनर्वास निदेशक टिहरी को बौराड़ी बस अड्डे के समीप जनहित में एआरटीओ कार्यालय का निर्माण के शुरू करने को कहा है।
मंच के अध्यक्ष उनियाल ने बताया कि मंगलवार को मामले में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। उन्होंने डीएम को मुख्य सचिव की ओर जारी पत्र सौंपकर कर अग्रिम कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि वर्तमान समय एआरटीओ कार्यालय बौराड़ी में एक निजी भवन पर संचालित हो रहा है। मंच के अध्यक्ष ने कहा कि प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने शासनस्तर पर जिला मुख्यालय में एआरटीओ कार्यालय खोले जाने के लिए भरपूर प्रयास किया है। इस मौके पर मंच संरक्षक कमल सिंह महर, त्रिलोक चंद रमोला, योगेंद्र नेगी, भगवान चंद रमोला आदि मौजूद रहे।