फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congressmen PWD Chief hoop

कांग्रेसियों ने लोनिवि के चीफ को घेरा

Fri, 21 Oct 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Fri, 21 Oct 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Congressmen PWD Chief hoop
Chief hoop - फोटो : amarujala

गुनोगी-सिलोगी नागराजाधार, जरधार गांव-उंडवाल गांव स्वाड़ी और चोपड़ियाल-कखवाड़ी गांव मोटर मार्ग के निविदा आवंटन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए लोनिवि के मुख्य अभियंता का घेराव किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय मंत्री के दबाव में निविदा डालने में दूसरे पर रहे ठेकेदारों को सड़क निर्माण का जिम्मा दिया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने लोनिवि के मुख्य अभियंता का घेराव कर आरोप लगाया कि लोनिवि के अधिकारी चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए कुमाऊं मंडल के ऐसे समाचार पत्रों को निविदा प्रकाशित कर रहे हैं, जिनकी प्रसार संख्या नगणन्य है।
विज्ञापन


जबकि जरधार गांव-उंडवाल गांव स्वाड़ी और चोपड़ियाल-कखवाड़ी के निर्माण का जिम्मा स्थानीय मंत्री के दबाव में पहले स्थान वाले ठेकेदार को न देकर द्वितीय स्थान वाले ठेकेदार को दिया है। गुनोगी-सिलोगी नागराजाधार, जरधार गांव-उंडवाल गांव मार्ग की निविदा कई माह से नहीं खोली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जिलेभर में लोनिवि के अधिकारी विधायकों, मंत्रियों के दबाव में मानकों को ताक पर रखकर ठेके बांट रहे हैं। उन्होंने जल्द कार्य प्रणाली में सुधार नहीं लाने पर बेमियादी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। घेराव करने वालों में चंबा के ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, पंकज रतूड़ी, सोहनवीर सजवाण, देवेंद्र नौडियाल, ओमप्रकाश उनियाल, संतोष आर्य, पर्वत कुमाई, सुभम नेगी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed