{"_id":"61d725119d5eac7c3435a9e4","slug":"congress-took-out-vijay-sankalp-yatra-in-on-patti-new-tehri-news-drn40096100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने ओण पट्टी में निकाली विजय संकल्प यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने ओण पट्टी में निकाली विजय संकल्प यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापनगर ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को ओण पट्टी के पणसूत होते हुए शुक्री गांव तक हर घर कांग्रेस घर-घर कांग्रेस विजय संकल्प यात्रा निकाली। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह गर्मजोशी के साथ यात्रा का स्वागत किया।
पणसूत व शुक्री गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में विजय कुड़ियाल, विनोद सेमवाल, वीरेंद्र कुड़ियाल, मिथुन कुड़ियाल, हिमांशु कुड़ियाल, सोहन लाल, आशीष कुड़ियाल, विजय राम सेमवाल, आत्माराम सेमवाल, सुधाकर कुड़ियाल ने कांग्रेस की सदस्यता ली। विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को विजय बनाने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार पर प्रतापनगर विधानसभा की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा 2016 में कांग्रेस ने प्रतापनगर को ओबीसी क्षेत्र घोषित किया। पिछड़ा क्षेत्र घोषित होने पर युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार और स्कूलों में प्रवेश की सुविधा मिली है, लेकिन पिछले पांच साल में भाजपा सरकार ने प्रतापनगर को केंद्रीय ओबीसी की सूची में शामिल नहीं कर पाई। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव भूपेश कुड़ियाल, शिव सिंह पोखरियाल, सुशीला भट्ट, बर्फ चंद रमोला, आंनद मोहन कुड़ियाल, दिनेश प्रसाद सेमवाल, सुमन देव सेमवाल, मनीष कुकरेती, महिताब थलवाल, महेंद्र बगियाल, प्रवीण पंवार, सुनील थलवाल, हरीश थलवाल, राजेंद्र चंद रमोला, प्रमोद मिश्रवाण उपस्थित रहे।