{"_id":"0f95383719b0955d77ffbf75d43de312","slug":"confused-students-in-b-ed-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड परीक्षा कार्यक्रम को लेकर छात्र दुविधा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड परीक्षा कार्यक्रम को लेकर छात्र दुविधा में
चंबा (टिहरी)
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध कालेजों की बीएड परीक्षा कार्यक्रम पर दुविधा बरकरार है। तीन माह से 2500 छात्र-छात्राएं परीक्षा कार्यक्रम के इंतजार में बैठे हैं, लेकिन विवि प्रशासन और कालेजों की लचर प्रशासनिक व्यवस्था के चलते अब मामला शासन स्तर पर पहुंच गया है। परीक्षा कब होगी और मेरिट से कम अंक वाले छात्र-छात्राएं क्या परीक्षा में बैठ पाएंगे। विवि प्रशासन मामले में अब शासन की गाइड लाइन का इंतजार है।
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 27 बीएड कालेजों ने सत्र 2013-14 में छात्र-छात्राओं से मोटी रकम लेकर मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर कम मेरिट होने पर भी प्रवेश दे दिया था। विवि की ओर से 30 अक्तूबर को मान्यता रद्द करने की अंतिम चेतावनी नोटिस जारी होने पर कालेजों ने नवंबर में परीक्षा फार्म जमा कराए।
कालेजों ने विवि में जो परीक्षा फार्म, शुल्क रसीद और प्रवेश परीक्षा की अंक तालिका उपलब्ध कराई, उसे देखकर विवि का माथा ठनक गया। शुल्क रसीद और प्रवेश अंकों में कई विसंगतियां होने के कारण विवि प्रशासन ने कमेटी से परीक्षा फार्मों की स्कूटनी कराई। स्कूटनी कमेटी ने एक जनवरी को अपनी रिपोर्ट शासन स्तर पर कमेटी शुल्क नियामक एवं विनियोग आयोग को भेज दी है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कहा है कि छात्रों को नियम विरुद्ध प्रवेश देने के मामले में निजी कालेज और छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे। कुलसचिव डा. एसएस रावत का कहना है कि बीएड परीक्षा कार्यक्रम के संबंध में शासन की गाइड लाइन प्राप्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।