{"_id":"67c04f9e3801f92c620c8d24","slug":"complete-the-construction-of-the-hospital-with-better-quality-upadhyay-tehri-news-c-50-1-nth1001-111300-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करें अस्पताल का निर्माण : उपाध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करें अस्पताल का निर्माण : उपाध्याय
Thu, 27 Feb 2025 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 27 Feb 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
आयुर्वेदिक चिकित्सा से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा
चंबा (टिहरी)। रानीचौरी में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल का विधायक किशोर उपाध्याय ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्य को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने को कहा। यह अस्पताल भवन लगभग 2.60 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य दो वर्षों में पूर्ण होने की संभावना है।
निरीक्षण के दौरान विधायक उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हाल ही में उन्होंने देश में मोटापे की समस्या से निपटने के लिए एक नया अभियान शुरू किया है, जिसमें आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, अस्पताल और पारंपरिक विधियों की अहम भूमिका होगी।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि जब तक अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक इसे किराये के भवन में संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में अस्पताल में डॉक्टर, फार्मासिस्ट सहित पंचकर्म के सभी स्टाफ तैनात हैं। विधायक ने बताया कि जिला अस्पताल बौराड़ी में डायलिसिस यूनिट और क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद विधायक उपाध्याय ग्राम पंचायत छाती पहुंचे। जहां ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस राशि से सामुदायिक मिलन केंद्र का निर्माण किया जाना है। उन्होंने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत भी कराई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, ग्राम प्रशासक सुधीर बहुगुणा, जगदंबा ममगाईं, ओम प्रकाश कोठारी, परियोजना प्रबंधक सौरभ शर्मा, डॉ. हरीश चंद्र भट्ट, नरेंद्र सिंह, सोनू गुसाईं, सोबत सिंह मौजूद रहे।