फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   'Compensation should be given to the affected families'

‘प्रभावित परिवारों को दिया जाए मुआवजा’

Sat, 28 Aug 2021 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
'Compensation should be given to the affected families'
पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने काटल गांव पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। 24 अगस्त को अतिवृष्टि से काटल गांव की सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि, पेयजल लाइनें, संपर्क मार्ग पर सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने और पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्राम प्रधान सीमा देवी, राजवीर भंडारी ने बताया कि अतिवृष्टि से खेत, खड़ी फसलें, पेयजल पाइप लाइनें और गदेरे पर बना पुल मलबे की भेंट चढ़ गया था। उन्होंने लोनिवि से सड़क पर जमा मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाने की मांग की। इस मौके पर गैणा सिंह पुंडीर, शूरवीर पुंडीर, विक्रम पुंडीर, देव सिंह भंडारी, अतर सिंह, प्यार सिंह भंडारी, विक्रम सिंह, मुकेश पुंडीर, पूर्ण सिंह पुंडीर, सूरत सिंह, धर्म सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed