{"_id":"61d2f4bfc77ed774817feca6","slug":"college-building-could-not-be-built-on-time-new-tehri-news-drn4005938154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय पर नहीं बन पाया महाविद्यालय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय पर नहीं बन पाया महाविद्यालय भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय कमांद के छात्रों को नए शिक्षा सत्र से पहले अपना भवन मिलने की उम्मीद है। हालांकि कार्यदायी संस्थान कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड ने दिसंबर 2021 तक भवन निर्माण पूरा करना था, लेकिन अभी कार्यदायी संस्था तय समय पर काम पूरा नहीं कर पाई। जिसके चलते छात्रों को मार्च तक का और इंतजार करना पड़ेगा। तीन करोड़ 15 लाख की लागत से निर्माणाधीन भवन का काम अंतिम चरण में है। अभी तक अपना भवन न होने के कारण लंबे समय से महाविद्यालय एक बरातघर और इंटर कॉलेज के तीन कक्षों में चल रहा है।
राजकीय महाविद्यालय कमांद में जुलाई 2016 से कक्षा-कक्षाएं शुरू हुई थी। भवन के अभाव में जीआईसी के तीन कक्षों और गांव के एक बरातघर में कक्षाएं से लेकर कार्यालय संचालित किया जा रहा था। वर्तमान में महाविद्यालय में बीए की हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, समाजशास्त्र और राजनीतिक विषय में 163 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। करीब डेढ़ साल पहले सरकार ने तीन करोड़ 15 लाख 69 हजार स्वीकृत कर महाविद्यालय के भवन निर्माण की जिम्मेदारी कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड को सौंपी थी। कार्यदायी संस्था ने अक्तूबर 2020 में भवन निर्माण शुरू करते हुए दिसंबर 2021 तक काम पूरा करके देना था। बावजूद अभी तक दो मंजिला भवन की छत ही पड़ पाई है। ऐसे में अब उम्मीद है कि शिक्षा सत्र 2022 के शुरूआत तक महाविद्यालय को भवन मिल जाएगा। कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता एके पैन्यूली ने बताया कि निर्माण कार्य चल रहा है। मार्च 2022 तक भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
महाविद्यालय के भवन का निर्माण दिसंबर 2021 तक पूरा होना था, लेकिन अभी तक नहीं हो पाया है। कार्यदायी संस्था से जल्द भवन निर्माण पूरा कर हस्तांतरण को कहा गया है।
विज्ञापन
-डा. दीपक राणा, प्रभारी प्राचार्य महाविद्यालय कमांद टिहरी।