फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Collective responsibility to provide pure food items to the public

जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी

Fri, 27 May 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Collective responsibility to provide pure food items to the public
खाद्य सुरक्षा दिवस सात जून को जिले के सभी होटल और रेस्टोरेंट में मनाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल व्यवसायियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी दी। कहा कि आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी है। कोई भी व्यवसायी मिलावटखोरी न करें।
विज्ञापन

नगर में आयोजित बैठक में जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी ने व्यापारियों से ग्राहकों को शुद्ध और सही सामान उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि प्रत्येक दुकानदार, होटल, रेस्टोरेंट स्वामी लाइसेंस जरूर लें। नियमों का पालन कर साफ-सफाई, शौचालय, पानी और वाहन पार्किंग की व्यवस्था रखें। बताया कि सात जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य लोगों को संदेश देना है कि उन्हें जैविक और स्वास्थ्यवर्द्धक उत्पाद ही दिया जा रहा है। होटल एसोसिएशन का इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त मंत्री दिनेश डोभाल, व्यापार मंडल कोटी कॉलोनी के अध्यक्ष कुलदीप पंवार, नई टिहरी के अध्यक्ष ज्योति डोभाल ने कहा कि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देना व्यापारियों का लक्ष्य है। अधिकांश दुकानों में सामग्री के मूल्यों के लिए सूचना पट्ट लगाए गए हैं। इस मौके पर शीशराम थपलियाल, कर्म सिंह तोपवाल, सुशील भट्ट, अब्दुल अतीक, ओमप्रकाश रतूड़ी, शेर सिंह गुनसोला, राजेश डंयूडी, कमल सिंह नेगी, कुलदीप सिंह और पुष्कर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed