फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   CM will be permanent or temporary state capital Garsann

सीएम बताएं गैरसैंण स्थाई बनेगी या अस्थाई राजधानी

Wed, 03 Feb 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला नई टिहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला नई टिहरी Updated Wed, 03 Feb 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
जन चेतना यात्रा के तहत नरेंद्रनगर, चंबा और नई टिहरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का स्वागत किया। अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश से कांग्रेस की विदाई तय है। विकास के बजाय सरकार का ध्यान सिर्फ अवैध खनन और मिलावटी शराब के कारोबार पर केंद्रित है। गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर सरकार सिर्फ नौटंकी कर रही है। मुख्यमंत्री ये नहीं बता पा रहे हैं कि गैरसैंण स्थाई या फिर अस्थाई राजधानी होगी।
विज्ञापन

चंबा और नई टिहरी में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि जन चेतना यात्रा के दौरान प्रदेशभर में लोगों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। आपदा में जिन लोगों ने अपना घरबार खोया, उन्हें मुआवजे के नाम पर धेला तक नहीं मिला। उन लोगों को मुआवजा दिया गया, जिनका कोई नुकसान नहीं हुआ है। सरकार की ओर से कराई गई जांच रिपोर्ट में आपदा में घोटाला होने की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री सीबीआई जांच कराने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में खनन और भू-माफिया सक्रिय है। खनन माफिया ने चमोली में तहसीलदार को अपने ट्रक से कुचलने की कोशिश की है। मामले की जांच हुई, तो खनन माफिया कांग्रेस का प्रदेश सचिव निकला। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य केदार बत्र्वाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूरण सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री खजान दास, मंत्री विनोद कंडारी, ज्ञान सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विधायक महावीर रांगड़, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, लाखीराम जोशी, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, जिलाध्यक्ष संजय नेगी, महामंत्री दिनेश डोभाल, प्रमुख बेबी असवाल, रागिनी भट्ट, बबीता शाह, घनश्याम नौटियाल, राजेश नौटियाल, सुभाष रमोला, पूर्व प्रमुख विजयंत निवाला, ओम प्रकाश भट्ट, खेम सिंह चौहान, गोविंद बिष्ट, अतर सिंह तोमर, धन सिंह नेगी, रामलाल नौटियाल, देवेंद्र बेलवाल, भीमदत्त भट्ट, चंद्रकिशोर मैठाणी, शक्ति लाल शाह व प्रेमलाल त्रिकोटिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed