फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Closed the market and blocked the wheel, staged

व्यापारी पुत्र पर थप्पड़ जडने पर एसओ के खिलाफ भड़के व्यापारी

Fri, 05 Jun 2020 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Closed the market and blocked the wheel, staged
लंबगांव (टिहरी)। पुलिस थाने में गए एक व्यापारी पुत्र को थानाध्यक्ष ने थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज व्यापारियों ने लंबगांव बाजार बंद कर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे सीओ ने व्यापारियों के साथ वार्ता करते हुए इस मामले की जांच कर एक सप्ताह में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

व्यापारी त्रिलोक सिंह बिष्ट ने बताया कि उनका पुत्र दीपक अपने चाचा राकेश के साथ ट्रक के कागजात खोने की रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस थाने गए थे। अपनी समस्या बताने के दौरान थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बेवजह दीपक पर थप्पड़ जड़ दिया। इसका पता चलते ही व्यापारियों ने थानाध्यक्ष के रवैए का विरोध करते हुए दोपहर 12 बजे बाजार बंद कर चक्का जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। व्यापारी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसओ को हटाने की मांग पर अड़े रहे। इस बीच तहसीलदार शंकरलाल चौरसिया भी मौके पर पहुंचे, लेकिन व्यापारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी डीएस तोमर साढ़े तीन बजे मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी व्यापारी थानाध्यक्ष को हटाने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक चली वार्ता के बाद सीओ ने मामले की जांच कर एक सप्ताह में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। उसके बाद व्यापारियों ने धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष केशव रावत, रोशन रांगड़, मुरारीलाल खंडवाल, गंभीर सिंह बिष्ट और प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

शारीरिक दूरी भूले
लंबगांव (टिहरी)। चक्का जाम के दौरान किसी ने भी शारीरिक दूरी का ध्यान नहीं दिया। सब एक दूसरे के नजदीक खड़े रहे। कई लोगों ने तो मास्क भी नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed