माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के साथ ही 11 देशों की पैदल यात्रा करने वाले तीन पर्वतारोही जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप, गोविंद नंद ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वे तीन दिन जिले में सड़क सुरक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का प्रचार-प्रसार करेंगे।
बुधवार को टिहरी पहुंचे पर्वतारोही दल के तीनों सदस्यों ने डीएम से मुलाकात कर अनुभव साझा किए। बताया कि कई देशों की पैदल यात्रा कर उन्होंने 14 करोड़ 50 लाख पौधे लगाए हैं। वे जल्द चारधाम की यात्रा का लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करेंगे। बताया कि वे बृहस्पतिवार को सुरसिंगधार स्थित नर्सिंग कॉलेज में छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाएंगे।