फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Chief Minister will dedicate Dobra-Chandhi bridge to public

डोबरा-चांठी पुल को मुख्यमंत्री करेंगे जनता को समर्पित

Tue, 03 Nov 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will dedicate Dobra-Chandhi bridge to public
राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आठ नवंबर को टिहरी बांध प्रभावितों को डोबरा-चांठी पुल की सौगात मिलेगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पुल का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देेने के लिए प्रशासन और लोनिवि के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। पुल से वाहनों का आवागमन शुरू होने से बांध प्रभावित प्रतापनगर, थौलधार ब्लॉक और उत्तरकाशी जिले की गाजणा पट्टी के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

टिहरी झील के उस पार बसे प्रतापनगर और गाजणा पट्टी के दर्जनों गांवों को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने के लिए 2006 से टिहरी झील के ऊपर डोबरा चांठी पुल निर्माणाधीन था। 14 साल के लंबे इंतजार के बाद पुल अब बनकर तैयार हो गया हैं। 31 अक्तूबर को कार्यदायी संस्था प्रिल वीकेजी एमबीजेड ने निर्माण कार्य पूरा कर लोनिवि को फाइनल रिपोर्ट सौंप दी थी। पुल से वाहनों का आवागमन शुरू करने के लिए स्थानीय लोग शासन-प्रशासन पर लगातार दबाव बनाए हुए थे।
विज्ञापन

तीन सौ करोड़ की लागत से डोबरा-चांठी में झील के ऊपर 725 मीटर लंबा झूला पुल का निर्माण किया गया है। पुल के ऊपर साढ़े 15 टन क्षमता के वाहन 30-30 मीटर के अंतराल में गुजर सकते हैं। वाहनों की गति सीमा को नियंत्रित करने के लिए इलेक्ट्रानिक ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लगाए गए है। पुल को पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए छह करोड़ की लागत से आधुनिक तकनीकी की लाइटिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के लोकार्पण को लेकर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डोबरा-चांठी आकर बहुप्रतीक्षित पुल को जनता को समर्पित करेंगे। प्रदेश सरकार के स्तर पर पीएम के कार्यक्रम के लिए समय भी मांगा गया था, लेकिन पीएमओ से समय नहीं मिल पाया। प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पंवार ने बताया कि आठ नवंबर को दोपहर 12 बजे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत डोबरा पहुंचकर पुल का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed