फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Chief Minister in Tehri tomorrow, administration-BJP in preparation

मुख्यमंत्री कल टिहरी में, प्रशासन-भाजपा जुटी तैयारी में

Thu, 09 Sep 2021 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister in Tehri tomorrow, administration-BJP in preparation
नई टिहरी में सीएम की जनसभा को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम रविंद्र ज्वांठा, भाजपा - फोटो : NEW TEHRI
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री 11 सितंबर को जिला मुख्यालय में पहुंचकर जन आशीर्वाद यात्रा के तहत जनता को संबोधित कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएम के कार्यक्रम को लेकर एसडीएम रविंद्र जुंवाठा और भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। सीएम कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद नई टिहरी के विद्या मंदिर के मैदान में जनता को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जबकि रात को भागीरथीपुरम स्थित टीएचडीसी के गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास करेंगे। एसडीएम जुवांठा ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम लेकर सभी तैयारियां की जा रही है। इसके लिए व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सीएम के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, जिले के प्रभारी मंत्री डा. हरक सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल समेत विधायक डा. धन सिंह नेगी, प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी समेत सभी ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed