फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Chhatiara-Khwada and Chamiala-Budhakedar road closed

छतियारा-खवाड़ा और चमियाला-बूढ़ाकेदार मार्ग बंद

Fri, 30 Jul 2021 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Chhatiara-Khwada and Chamiala-Budhakedar road closed
घनसाली के चमियाला-बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग पर आए बोल्डर हटाती जेसीबी। - फोटो : NEW TEHRI
भिलंगना ब्लॉक में छतियारा-खवाड़ा और चमियाला-बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग बृहस्पतिवार रात को बंद हो गए। इससे बूढ़ाकेदार और बासर पट्टी के गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है। बोल्डर हटाने में जुटे लोनिवि ने कहा कि मार्ग शनिवार तक खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

कई दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण खवाड़ा में भूधंसाव होने से छतियारा-खवाड़ा और चमियाला-बूढ़ाकेदार मार्ग शुक्रवार सुबह बंद हो गया। इससे दो पट्टियों के तीन दर्जन से अधिक गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया। लोनिवि के ईई दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि मार्ग बाधित होने की सूचना मिलते ही विभागीय टीम को मौके पर भेजा गया। भूधंसाव के कारण सड़क पर कई बड़े बोल्डर आ गए हैं। उन्हें हटाने के लिए कटर, ड्रिल मशीन और जेसीबी लगाई गई है। शनिवार तक मार्ग खोल दिया जाएगा। स्थानीय निवासी गजेंद्र असवाल, चंद्रेश नाथ, प्रीतम चौहान, मोहनलाल भट्ट और मुकेश नाथ ने बताया कि मार्ग बंद होने से लोगों को पैदल ही ब्लॉक मुख्यालय घनसाली व तहसील कार्यालय बालगंगा जाना पड़ा। उन्होंने भूस्खलन प्रभावित जोन का स्थायी ट्रीटमेंट करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed