फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Chamba residents do not even get water

चंबावासियों को पानी भी नसीब नहीं

Mon, 07 Feb 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Chamba residents do not even get water
चंबा नगर क्षेत्र टिहरी जिले का बड़ा जंक्शन है। बड़ी आबादी वाला यह क्षेत्र राजनीतिक गतिविधियों का भी मुख्य केंद्र माना जाता है। बावजूद यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों की ओर से विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन इस विधानसभा चुनाव में ऐसे कई स्थानीय मुद्दे गायब हैं। नगर क्षेत्र के लोगों को राज्य गठन के 21 साल बाद भी पेयजल और पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आजकल क्षेत्र के विकास के लिए नेता जी हर दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं, लेकिन चुनाव निपटते ही समस्याओं का समाधान करने के कोई प्रयास नहीं किए जाते हैं। यही कारण है कि टिहरी विधानसभा के राजनीतिक केंद्र बिंदु चंबा के लोगों को पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। जर्जर पंपिंग पेयजल योजना का पुनर्गठन नहीं होने से पालिका क्षेत्र के लोगों को एक दिन छोड़कर पानी मिल पा रहा है। लगातार बढ़ रही आबादी वाले नगर क्षेत्र में पार्किंग की भी बड़ी समस्या है। कोटीकालोनी रोड पर बनाई गई पार्किंग छह साल बाद भी शुरू नहीं हो पाई है, जिससे बाजार में दिनभर में कई बार जाम लगना आम बात है।
विज्ञापन

चंबावासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके समाधान के लिए कोटेश्वर बांध की झील से पंपिग योजना बनाने के प्रस्ताव पर कोई काम नहीं हुआ है। नगर क्षेत्र में पार्किंग की लंबित समस्या का समाधान भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित सजवाण, चंबा।
चंबा नगर क्षेत्र में कोटीकालोनी रोड पर बनाया गया कूड़ा घर वर्षों से स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। दिनभर में कई बार बिजली के कट से व्यापारी खासे परेशान हैं। ऐसी कई समस्याएं राजनीतिक पार्टियों के मुद्दों से गायब हैं।

- वीरेंद्र सेमवाल, चंबा।
चंबा नगर पालिका क्षेत्र में दूसरे दिन पानी की आपूर्ति की जाती है। बावजूद लोगों को हर दो माह में मिलने वाला बिल पूरा भरना पड़ रहा है। जिस तरह लोगों को एक दिन छोड़कर पानी दिया जाता है, उसी तरह दो माह में एक महीने का बिल लिया जाना चाहिए।
-दर्शन लाल सकलानी, चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed