फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Chamba and Ranichauri pumping schemes were hit by the disaster.

Tehri News: आपदा की भेंट चढ़ी चंबा और रानीचौरी पंपिंग योजना

Wed, 17 Sep 2025 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 17 Sep 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
Chamba and Ranichauri pumping schemes were hit by the disaster.
टैंकरों से की गई आपूर्ति, अधिकारी बोले-चार पांच दिन लग सकते मरम्मत कार्य में
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। बीते दिन हेंवल नदी के उफान पर आने से चंबा और रानीचौरी पंपिंग योजना के हेड को काफी नुकसान हुआ है जिससे पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। क्षतिग्रस्त पंपिंग योजनाओं का मरम्मत कार्य पूरा करने में चार से पांच दिन का समय लग सकता है। पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चंबा और रानीचौरी में जल संस्थान की ओर से तीन टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की गई।
अतिवृष्टि से बीते दिन हेंवल नदी उफान पर आ गई थी। जिस कारण जिजली-नागणी गदेरे में चंबा और रानीचौरी पंपिंग योजना के इंटेक को नुकसान पहुंचा है। मेन लाइन, फिल्टर प्लांट भी मलबे के चपेट में आ गया है। मुख्य पाइप लाइन ध्वस्त होने से चंबा और रानीचौरी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित रही। जल संस्थान के ईई प्रशांत नौटियाल ने बताया कि चंबा और रानीचौरी पंपिंग योजनाओं पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

ईई भारद्वाज ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। बताया कि हेंवल नदी का जलस्तर और वेग बहुत ज्यादा है। राइजिंग मेन लाइन के दो दर्जन से अधिक पाइप बह गए हैं। लाइन की मरम्मत के लिए वेल्डिंग मशीन और हेल्पर साइट पर बुला दिए हैं। चंबा और रानीचौरी में जलापूर्ति के लिए तीन टैंकर लगाए गए हैं। पानी आपूर्ति बहाल होने में चार से पांच दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed