फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   case in misappropriation

एटीएम से कैश गायब करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Mon, 11 Jan 2016 10:25 PM IST
नई टिहरी
नई टिहरी Updated Mon, 11 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
बैंकों के एटीएम में नकदी डालने वाली एसआइएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ कंपनी की ओर से 29.97 लाख रुपये का गबन करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कंपनी के दोनों कर्मचारियों ने एक सप्ताह पहले अलग-अलग बैंकों के एटीएम में कैश जमा करते समय गबन किया था। कैश का ऑडिट करने से पहले जब दोनों फरार हो गए, तो शक होने पर एटीएम चेक करने पर गड़बड़ी सामने आई थी। गबन का एक आरोपी फरार बताया गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले बौराड़ी व घनसाली स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, नई टिहरी में ओबीसी बैंक और महाराष्ट्र बैंक के एटीएम से कैश गायब होने का मामला सामने आया था। इसकी जांच की गई तो बैंकों के एटीएम में कैश डालने वाली एसआईएस कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई। जांच में चारों बैंकों के एटीएम से 29 लाख 97 हजार आठ सौ रुपये गायब मिले।
विज्ञापन

कंपनी के एटीएम प्रभारी अनिल बिष्ट की ओर से रविवार सायं कंपनी कर्मचारी जावेद अहमद पुत्र मो. समीम निवासी 9बी बौराड़ी और अमित तोपवाल पुत्र नरेंद्र सिंह तोपवाल निवासी मोलधार नई टिहरी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल विजयचंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि एक आरोपी जावेद फरार चल रहा है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed