{"_id":"5ee10ee28ebc3e42df17f35b","slug":"case-filed-for-dowry-harassment-assault-on-six-including-husband-and-in-laws-new-tehri-news-drn346733930","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और सास-ससुर समेत छह पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और सास-ससुर समेत छह पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विवाहिता ने अपने पति और सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने पति और सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज के लिए उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विवेचक एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिवलोक कालोनी चांदपुर, जिला बिजनौर निवासी अंशु गुप्ता ने तहरीर में बताया कि उनका विवाह आठ महीने पहले तुषार गुप्ता, निवासी मेरठ के साथ हुआ था।
पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए तंग करने लगे। दहेज न मिलने पर गाली-गलौज और मारपीट तक की जाने लगी। मामला बढ़ने पर पीड़िता के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों से बातचीत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
तंग होकर कई दिनों से अपने मायके में रह रही पीड़िता मंगलवार को अपने परिजनों के साथ चंबा पहुुंची और यहां एक सरकारी विभाग में कार्यरत पति, सास, ससुर, दो देवरों और पति के ममेरे भाई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैै।