फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Case against husband, mother-in-law and father-in-law in dowry murder

दहेज हत्या में पति, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा

Sat, 25 Sep 2021 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Case against husband, mother-in-law and father-in-law in dowry murder
प्रतापनगर के ओनाल गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ओनाल गांव निवासी प्रवीण सिंह की पत्नी राधा देवी (23) की 22 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बुधवार रात को राधा अपने कमरे में छत पर लगे हुक से लगे फंदे से लटकी मिली थी। राधा को फांसी के फंदे से निकालकर सीएचसी चौंड पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतका का पति विदेश में होटल में नौकरी करता है। छह माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। कमरे में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। कंडियालगांव निवासी मृतका के पिता भगवान सिंह ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर उसके पति प्रवीण, ससुर रामचंद्र सिंह और सास विजया देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि सीओ घटना की जांच पड़ताल कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed