फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Businessmen divided into two factions in slap case

थप्पड़ प्रकरण में दो धड़ों में बंटे लंबगांव के व्यापारी

Sat, 06 Jun 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Businessmen divided into two factions in slap case
लंबगांव (टिहरी)। व्यापारी के बेटे को थप्पड़ जड़ने के आरोप में थानाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर चक्काजाम कराने के मामले में लंबगांव के व्यापारी दो धड़ों में बंट गए। व्यापारियों के एक धड़े ने थानाध्यक्ष की कार्यशैली का समर्थन करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के दौरान थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेहतर कार्य किए हैं। नगर क्षेत्र की यातायात, सुरक्षा व्यवस्था को उन्होंने पटरी पर लाया है। कहा कि घटनाक्रम की सही जानकारी न होने के कारण व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद किए थे।
विज्ञापन

पांच जून को लंबगांव के व्यापारी त्रिलोक सिंह ने आरोप लगाया था कि उनका बेटा दीपक अपने चाचा राकेश के साथ ट्रक के कागजात खोने की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गए थे। इस दौरान थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बेवजह दीपक पर थप्पड़ मार दिया, जिसके विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर चक्काजाम किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी डीएम तोमर ने घटना स्थल पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया था, लेकिन घटना के दूसरे दिन शनिवार को कई व्यापारियों ने थानाध्यक्ष की कार्यशैली को सही बताया है। बीते दिन हुए प्रदर्शन और चक्काजाम के घटनाक्रम पर कुछ व्यापारियों ने खेद जताया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष कैलाश पंवार, शूरवीर बिष्ट, युद्धवीर राणा, नरेश रावत, गिरीश पंवार, केदार पंवार, राजेश बिष्ट ने एसएसपी को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्णय लेने की मांग की है। कहा कि बीते दिन घटनाक्रम की सही जानकारी न होने के कारण उन्होंने बाजार बंद कर थानाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कई व्यापारियों ने बाजार बंद और चक्काजाम करने से पूर्व थानाध्यक्ष को मिलने की बात कही, लेकिन कई अन्य व्यापारी नहीं माने। इसके बाद सीओ ने एक सप्ताह में कार्रवाई का भरोसा दिया। सीओ डीएस तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed