{"_id":"1054c45a3a25f5c5d90432bb49e146b3","slug":"bsnl-worker-began-boycott-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल वर्कर यूनियन का कार्य बहिष्कार शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल वर्कर यूनियन का कार्य बहिष्कार शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Sat, 07 Nov 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल कैजुअल कांट्रेक्टर वर्कर यूनियन ने श्रम कानून के अनुरूप श्रमिकों को भुगतान नहीं करने के विरोध में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजकर मांगों का जल्द निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
श्रमिकों ने यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष नित्या नंद बहुगुणा के नेतृत्व में बीएसएनएल कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना देकर प्रबंधन एवं ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जिस फर्म को कांट्रेक्टर को दिया है, वह कर्मियों को निर्धारित तिथि पर वेतन नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
साथ ही श्रम कानून के अनुरूप ईपीएफ, इंश्योरेंश की सुविधा भी नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि कर्मी कई वर्षों से मानदेय में वृद्धि, ईपीएफ सहित अन्य सुविधाएं देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर महादेव उनियाल, दीपक बिजल्वाण, हरीश घिल्डियाल, धर्मपाल तोपवाल, रविंद्र सिंह, राजेंद्र लाल, राकेश थापा, विजय थापा, राजेंद्र नेगी, कुलदीप, उत्तम नेगी आदि मौजूद थे।