फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Boat union divided into two factions on starting boat operations

बोट संचालन शुरू करने पर दो धड़ों में बटी बोट यूनियन

Mon, 13 Jul 2020 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Boat union divided into two factions on starting boat operations
नई टिहरी में डीएम मंगेश घिल्डियाल से वार्ता करने जाते श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन के पदाधिकारी? - फोटो : NEW TEHRI
टिहरी बांध की झील में बोटों का संचालन शुरू करने को लेकर बोट यूनियन के पदाधिकारी दो धड़ों में बंट गए हैं। यूनियन के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन की अनुमति के बिना बोटिंग शुरू करने का विरोध किया है। उनका कहना है कि जब तक बोट यूनियन और ऑपरेटरों की लंबित मांगों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे बोटों का संचालन नहीं करेंगे। इधर, डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि फिलहाल शासन से बोटिंग और राफ्टिंग संचालन की अनुमति नहीं मिली है। टिहरी बांध की झील में बोटिंग शुरू करने की जांच टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन प्राधिकरण (टाडा) एसीईओ पीआर चौहान को सौंपी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। झील में सोमवार को बोटों का संचालन पूरी तरह से बंद रहा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण टिहरी बांध की झील में 17 मार्च से बोटों का संचालन बंद चल रहा था। श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने 137 दिन बाद रविवार को चंबा की पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला के हाथों दोबारा बोटिंग का शुभारंभ कराया था, लेकिन सोमवार को श्री गंगा भागीरथी बोट संचालन यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चौहान, सचिव जितेंद्र नेगी, अनुज उनियाल, अजय बहुगुणा, संदीप रावत सहित कई सदस्यों ने डीएम को बताया कि उन्होंने बोट संचालन शुरू नहीं कराया है। कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण बोट ऑपरेटरों/संचालकों को सरकार की ओर से पांच-पांच हजार की आर्थिक सहायता, टाडा को सालाना दी जाने वाली 60 हजार की फीस माफ करना आदि मांगें लंबित है। ऐसे में जब तक मांग पूरी नहीं होती है, वे बोटिंग शुरू नहीं कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed