{"_id":"58bc3fd24f1c1be25ee7e524","slug":"board-candidates-are-upset-over-the-power-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल होने से बोर्ड परीक्षार्थी रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल होने से बोर्ड परीक्षार्थी रहे परेशान
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय नई टिहरी सहित चंबा, लंबगांव, कमांद, थत्यूड़, गजा, रजाखेत और जाखीधार क्षेत्र में रविवार को सात घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजली की आपूर्ति बाधित होने से लोग दिनभर मोबाइल चार्ज करने के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन
क्लीनिक से एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और दुकानों से बिना फोटो स्टेट के लोगों को निराश लौटना पड़ा। सुबह 10 बजे बिजली गुल हो गई थी, जो शाम 5.15 बजे बहाल हो पाई। बिना पूर्व सूचना के सात घंटे तक विद्युत कटौती करने पर लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। स्थानीय निवासी भगत राम कोठारी, विनय बिष्ट का कहना है कि इन दिनों छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा की तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली की आपूर्ति बंद होने से छात्र-छात्राओं को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बिजली गुल होने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ऊर्जा निगम के ईई दीपक पाल आर्य ने बताया कि चंबा स्थित 220 केवी उपस्थान में पिडकुल की ओर से मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से विद्युत आपूर्ति बंद रही है।
विज्ञापन