फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJP honored Poonam with Tilu Rauteli Award

तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित पूनम का भाजपा ने किया सम्मान

Mon, 16 Aug 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
BJP honored Poonam with Tilu Rauteli Award
कठिन परिस्थितियों में जीवन जीने के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजी गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम डोभाल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से यह पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने अपने जीवन में संघर्ष कर सफलता की कहानियां लिखी हों, लेकिन कांग्रेस पार्टी के लोग पुरस्कारों के चयन को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर महिलाओं का अपमान करने की कोशिश कर रही है। वहीं पुरस्कार मिलने पर पूनम डोभाल ने कहा कि उन्हें और ज्यादा कार्य करने की प्रेरणा मिली है। इस मौके पर जिला महामंत्री गोविंद रावत, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, शीशराम थपलियाल, अनीता कंडियाल, सुषमा उनियाल, डा. प्रमोद उनियाल, दिनेश डोभाल, उदय रावत, जीतराम भट्ट, आरएल नौटियाल, खेम सिंह चौहान, अबरार अहमद, मायाराम थपलियाल, असगर अली, स्वयंवर चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed