फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   BJP government gave gift of Dobra-Chanthi bridge

प्रतापनगर को भाजपा सरकार ने दी डोबरा-चांठी पुल की सौगात

Wed, 04 Nov 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
BJP government gave gift of Dobra-Chanthi bridge
टिहरी में डोबरा-चांठी पुल को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। भाजपा ने पुल बनाने को लेकर कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्ष 2017-18 में पुल निर्माण के लिए एकमुश्त 88 करोड़ रुपये जारी किए। तब ही प्रतापनगर क्षेत्र की लंबित समस्या का समाधान हुआ है। आठ नवंबर को पुल जनता को समर्पित करने पर कांग्रेस को सीएम रावत और प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार को सम्मानित करना चाहिए।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में जिलाध्यक्ष रतूड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रतापनगर के लोगों को डोबरा-चांठी पुल की सौगात दी है। कांग्रेस सरकार के समय ठप पड़े पुल निर्माण के लिए भाजपा सरकार ने क्षेत्र के लोगों की समस्या को देखते हुए एकमुश्त 88 करोड़ रुपये जारी किए। परिणामस्वरूप आज पुल बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामी छिपाने के लिए अब खुद ही अपने गले में माला डालकर कांग्रेसी नेताओं के अभिनंदन की नौटंकी कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुनर्वास की मांग को लेकर धरने पर बैठे रौलाकोट के ग्रामीणों और प्रशासन के बीच समझौता होने के बावजूद कांग्रेस इस मामले को जानबूझ कर उलझा रही है। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध प्रभावित सभी 415 परिवारों का जल्द पुनर्वास किया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री गोविंद सिंह रावत, शीशराम थपलियाल, रामलाल नौटियाल, विक्रम कठैत, डॉ. प्रमोद उनियाल, रवि सेमवाल, उदय रावत और रतन सिंह पंवार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed