भूलेख कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने मानदेय भुगतान, सेवा काम में एक माह का ब्रेक न देने समेत छह सूत्री समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर बेमियादी आंदोलन शुरू कर दिया। कहा कि लंबे समय से समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है।
तहसीलों में कार्यरत भूलेख ऑपरेटरों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि व लंबे समय से अल्प मानदेय पर काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी जायज मांगों का भी निराकरण नहीं हो रहा है। उन्होंने मार्च 2021 से वर्तमान तक का मानदेय भुगतान बिना कटौती के करने, मार्च में एक माह की सेवा का ब्रेक न देने, कंप्यूटर ऑपरेटरों के कार्यों का निर्धारण करने, प्रोत्साहन भत्ता, एरियर भुगतान समेत छह सूत्री मांगों का निराकरण करने की मांग की। कहा कि पूर्व में डीएम के निर्देश पर एडीएम के साथ वार्ता हुई थी। बावजूद अभी तक अधिकांश समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ है। इस मौके संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पुंडीर, मंत्री आशीष नौटियाल, नितिश सिंह नेगी, जय बिष्ट, वीरेंद्र उनियाल, प्रमोद उनियाल, ओमप्रकाश शाह, विजयपाल नेगी, महेंद्र नेगी, शुभम आदि मौजूद थे।