फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Beating the SDM returned to negotiate

वार्ता को पहुंचे एसडीएम को लौटाया बैरंग

Thu, 05 Nov 2020 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Beating the SDM returned to negotiate
डोबरा-भल्डियाना मोटर पर स्वीकृत सुरक्षात्मक कार्य अन्यत्र कराने के विरोध में ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया है। कहा कि विश्व बैंक आपदा खंड उस स्थान पर सुरक्षा कार्य नहीं कर रहा है, जहां पर भूधंसाव हुआ था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारी अपनी मर्जी से ऐसे स्थान पर कार्य कर रहे हैं, जहां सुरक्षा कार्य करने की जरूरत ही नहीं है। वार्ता को पहुंचे एसडीएम को भी ग्रामीणों ने बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से तल्ला उप्पू, सौड़ उप्पू ग्रामीणों ने कार्य स्थल पर धरना शुरू कर निर्माण कार्य बंद करवा दिया। उन्होंने अधिकारियों पर मनमर्जी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कहा कि वर्ष 2013 की आपदा में डोबरा-भल्डियाना मोटर मार्ग के तीन किमी से करीब चार सौ मीटर ऊपर भूधंसाव हो गया था, जिसके चलते ऊपर स्थित उप्पू-किल्याखाल मोटर मार्ग भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर सरकार ने सुरक्षात्मक कार्यों के लिए चार करोड़ 78 लाख स्वीकृत किए हैं, लेकिन कार्यदायी संस्था विश्व बैंक खंड उप्पू-किल्याखाल मार्ग के बजाए डोबरा-भल्डियाना मार्ग पर सुरक्षा कार्य करवा रहा है। कहा कि पूर्व में डीएम ने स्थल का निरीक्षण कर खतरे की जद में आए स्थान पर कार्य करने के निर्देश थे। एसडीएम टिहरी पीआर चौहान ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने विश्व बैंक के ईई से फोन पर वार्ता कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद नेगी, प्रधान तल्ला उप्पू सुशीला चौहान, कुशाल सिंह चौहान, महावीर सिंह, दीपक दास, शैलेंद्र डबराल, केशवानंद जुयाल, उम्मेद सिंह, भरत नेगी, मुकेश सिंह, मनवीर सिंह, वीरा देवी, कसरी देवी,हंसा, कुंगला, कमला, जगदंबा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed