{"_id":"6598c1783cd98d77a3dd5c332d087e47","slug":"bear-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले में बालिका घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले में बालिका घायल
लंबगांव (टिहरी)
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भालू के हमले में ओण पट्टी के भेलुंता गांव की एक नौ वर्षीय बालिका घायल हो गई। बालिका को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव में भर्ती किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी रेफर कर दिया है।
सोमवार शाम छह बजे मनोहर लाल जोशी की बेटी दुर्गा (9) दुकान से सामान लेकर घर आ रही थी। दुकान से 500 मीटर की दूरी पर एकाएक भालू ने उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान गांव के शैलेंद्र की आठ वर्षीय बेटी हिमानी भी घर आ रही थी। दुर्गा पर भालू को हमला करते देख उसने शोर मचाया, तो गांव के लोग वहां पहुंचे। तब तक भालू भाग गया था। दुर्गा के पीठ पर चोटें आई है। वन रेंजर बीडी तिवाड़ी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।